झारखंड विधानसभा और मुख्यमंत्री कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, 4 घंटे चला सर्च ऑपरेशन

झारखंड विधानसभा और मुख्यमंत्री कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप मच गया। सुरक्षा एजेंसियों ने चार घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया, पुलिस जांच में जुटी है।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। विधानसभा को धमकी भरा ईमेल भेजा गया था। ईमेल में मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) को भी बम से उड़ाने की धमकी दिए जाने की बात सामने आई है। मामले में झारखंड विधानसभा के एक पदाधिकारी ने विधानसभा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस अब धमकी के स्रोत का पता लगाने जुटी है। धमकी की सूचना मिलते ही झारखंड जगुआर की बीडीडीएस टीम ने विधानसभा परिसर की गहन जांच की। पूरे परिसर में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। 

धमकी भरी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम तक पहुंचते ही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों में हड़कंप मच गया। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया। सचिवालय और मुख्यमंत्री कार्यालय परिसर में करीब 4 घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया। पुलिस उस नंबर को भी ट्रेस करने में जुटी है, जिससे बम की धमकी वाला फोन आया था। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी तक पहुंचने के लिए फोन नंबर और धमकी से जुड़े अन्य सुरागों की जांच की जा रही है।

यह पहली बार नहीं है जब झारखंड में सरकारी दफ्तरों और अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी मिली हो। इससे पहले मार्च में भी रांची के समाहरणालय के अलावा धनबाद और साहिबगंज सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। उस समय भी धमकी ईमेल के जरिए भेजी गई थी।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।