रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर अचानक क्यों मचा हंगामा? पुतला छीनकर भागा युवक, फिर जो हुआ…

रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर JPSC-JSSC प्रदर्शन के दौरान युवक पुतला छीनकर भागा, छात्रों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस ने हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू की।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राजधानी रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर शुक्रवार को JPSC-JSSC नियुक्ति विवाद को लेकर हो रहे प्रदर्शन के दौरान अचानक हंगामा हो गया। मुख्यमंत्री का पुतला दहन करने पहुंचे प्रदर्शनकारियों के बीच एक युवक पुतला छीनकर भागने लगा, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

छात्र संगठनों के बैनर तले बड़ी संख्या में अभ्यर्थी JPSC और JSSC बहाली में कथित गड़बड़ी के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक भीड़ के बीच पहुंचा और मुख्यमंत्री का पुतला लेकर भागने लगा।

पुतला छीनने के दौरान एक छात्रा से युवक की झड़प हो गई। इसके बाद प्रदर्शन कर रहे छात्रों का गुस्सा भड़क गया। छात्रों ने युवक का पीछा किया और कुछ दूरी पर उसे पकड़ लिया।

युवक के पकड़े जाने के बाद मौके पर मौजूद कुछ प्रदर्शनकारियों ने उसकी पिटाई कर दी। इस दौरान अल्बर्ट एक्का चौक पर काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही।

बवाल की सूचना मिलते ही मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने हस्तक्षेप किया और युवक को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाकर मामला शांत कराया।

फिलहाल पुलिस हिरासत में लिए गए युवक से पूछताछ कर रही है। घटना के बाद चौक पर सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।