आदित्यपुर : वार्ड 17 स्थित कलश काली मंदिर परिसर में शारदा नेत्रालय और तेजस्विनी महिला संगठन के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को एकदिवसीय नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 50 से अधिक लोगों की आंखों की जांच की गई तथा आवश्यक चिकित्सकीय सलाह और दवाइयां उपलब्ध कराई गईं।

शिविर का उद्घाटन शिक्षाविद प्रो. केपी सोरेन ने किया। इस दौरान गाय को सुरक्षित रेस्क्यू करने वाली नगर निगम की टीम के सफाईकर्मियों को भी सम्मानित किया गया।


