चुटूपालू घाटी में सड़क हादसा, एक की मौके पर मौत; तीन घायल, हाईवे पर लगा जाम

चुटूपालू घाटी में NH-33 पर भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर मौत, तीन घायल; दुर्घटनाग्रस्त वाहन हटाने के दौरान हाईवे पर करीब घंटेभर जाम रहा।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रामगढ़ : रामगढ़ जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र स्थित चुटूपालू घाटी में मंगलवार को NH-33 पर सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में तीन लोगों के घायल होने की सूचना है।

घटना के बाद हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और करीब एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और यातायात बहाल कराने में जुट गई।

दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हटाने के लिए क्रेन की मदद ली गई। वाहन को सड़क किनारे किए जाने के बाद धीरे-धीरे यातायात सामान्य कराया गया।

हादसे में मृतक की पहचान और घायलों की स्थिति को लेकर फिलहाल विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।