रांची में CBI की बड़ी कार्रवाई, तीन अकाउंट अधिकारियों पर रिश्वत लेने का आरोप

रांची के डोरंडा स्थित रीजनल पे एंड अकाउंट्स ऑफिस में CBI ने तीन अधिकारियों को कथित रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार किया। ठिकानों से नकदी, जेवरात और दस्तावेज मिले।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राजधानी रांची के डोरंडा इलाके में CBI ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की है। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने रीजनल पे एंड अकाउंट्स ऑफिस से जुड़े तीन अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक सीनियर अकाउंट ऑफिसर और दो असिस्टेंट अकाउंट ऑफिसर शामिल हैं।

CBI के मुताबिक, गिरफ्तार अधिकारियों की पहचान सीनियर अकाउंट ऑफिसर संतोष कुमार महतो, असिस्टेंट अकाउंट ऑफिसर सुनील कुमार और सुजीत कुमार सिंह के रूप में हुई है।

बिल पास करने के बदले पैसे मांगने का आरोप

जानकारी के अनुसार, तीनों अधिकारियों पर पिछले करीब एक साल से TA, CEA और PPO से जुड़े बिल पास करने के बदले रिश्वत और कमीशन मांगने का आरोप है। आरोप है कि बिल का भुगतान कराने और फाइल आगे बढ़ाने के नाम पर लोगों से पैसे की मांग की जाती थी।

मामले की शिकायत मिलने के बाद CBI ने कार्रवाई शुरू की और तीनों अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया।

घर पर भी हुई छापेमारी

गिरफ्तारी के साथ ही CBI की टीम ने आरोपियों के ठिकानों और आवासीय परिसरों पर भी तलाशी ली। इस दौरान नकद रुपये, जेवरात और जमीन-जायदाद से जुड़े कागजात मिलने की बात सामने आई है।

CBI की टीम आरोपियों के बैंक खातों और पासबुक की भी जांच कर रही है। अधिकारियों के पैसों के लेन-देन और संपत्ति से जुड़े रिकॉर्ड को भी खंगाला जा रहा है।

ऑफिस में रिकॉर्ड की जांच जारी

CBI की टीम फिलहाल रीजनल पे एंड अकाउंट्स ऑफिस में मौजूद दस्तावेजों और पुराने रिकॉर्ड की जांच कर रही है। जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कथित रिश्वतखोरी का मामला कितने समय से चल रहा था और इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

CBI ने केंद्रीय सरकारी कार्यालयों में रिश्वतखोरी या भ्रष्टाचार से जुड़ी जानकारी रखने वाले लोगों से भी सूचना देने की अपील की है। एजेंसी के मुताबिक, 9470590422 नंबर पर कॉल या WhatsApp के जरिए जानकारी दी जा सकती है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।