

बुंडू, 27 अगस्त 2026: राष्ट्रीय राजमार्ग-33 (NH-33) के तैमारा, बुंडू टॉल प्लाजा, रायडीह ओवरब्रिज और दिउड़ी मंदिर ओवरब्रिज के आसपास लंबे समय से खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को लेकर उलगुलान मोर्चा ने गुरुवार को बुंडू अनुमंडल पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।





मोर्चा के प्रतिनिधियों ने कहा कि इन महत्वपूर्ण स्थानों पर रात के समय पर्याप्त रोशनी नहीं होने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अंधेरे के कारण सड़क दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है, खासकर ओवरब्रिज और टॉल प्लाजा के आसपास स्थिति चिंताजनक है।
प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से खराब स्ट्रीट लाइटों की तत्काल मरम्मत कराने के साथ नियमित रखरखाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। मोर्चा ने कहा कि जनहित और सड़क सुरक्षा को देखते हुए समस्या का जल्द समाधान जरूरी है।
ज्ञापन सौंपने वालों में उलगुलान मोर्चा के अध्यक्ष मुकेश मुंडा, पुरेन्द्र कुमार, रामवृक्ष साहू सहित अन्य लोग मौजूद थे।
