NH-33 की खराब स्ट्रीट लाइटों को लेकर उलगुलान मोर्चा ने SDO को सौंपा ज्ञापन

NH-33 पर खराब स्ट्रीट लाइटों को लेकर उलगुलान मोर्चा ने बुंडू SDO को ज्ञापन सौंपा। तैमारा, टॉल प्लाजा और ओवरब्रिज क्षेत्रों में तत्काल मरम्मत की मांग की गई।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बुंडू, 27 अगस्त 2026: राष्ट्रीय राजमार्ग-33 (NH-33) के तैमारा, बुंडू टॉल प्लाजा, रायडीह ओवरब्रिज और दिउड़ी मंदिर ओवरब्रिज के आसपास लंबे समय से खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को लेकर उलगुलान मोर्चा ने गुरुवार को बुंडू अनुमंडल पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

मोर्चा के प्रतिनिधियों ने कहा कि इन महत्वपूर्ण स्थानों पर रात के समय पर्याप्त रोशनी नहीं होने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अंधेरे के कारण सड़क दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है, खासकर ओवरब्रिज और टॉल प्लाजा के आसपास स्थिति चिंताजनक है।

प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से खराब स्ट्रीट लाइटों की तत्काल मरम्मत कराने के साथ नियमित रखरखाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। मोर्चा ने कहा कि जनहित और सड़क सुरक्षा को देखते हुए समस्या का जल्द समाधान जरूरी है।

ज्ञापन सौंपने वालों में उलगुलान मोर्चा के अध्यक्ष मुकेश मुंडा, पुरेन्द्र कुमार, रामवृक्ष साहू सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।