उम्मीद है कि रक्षाबंधन आपसी एकजुटता के बंधन को मजबूत करेगा: उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन ने रक्षाबंधन पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खुशी, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए प्रेम, करुणा और भाईचारा मजबूत करने का संदेश दिया।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन ने शुक्रवार को रक्षाबंधन की बधाई दी और उम्मीद जताई कि यह त्योहार आपसी जुड़ाव के बंधन को और मजबूत करेगा। राधाकृष्णन ने सभी के लिए खुशी, शांति और समृद्धि की कामना भी की। उपराष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘‘यह खुशी का मौका प्यार, स्नेह और एकजुटता के बंधन को मजबूत करे और हमें करुणा, सौहार्द एवं परस्पर सम्मान के मूल्यों को बनाए रखने के लिए प्रेरित करे।’’ रक्षाबंधन एक हिंदू त्योहार है जो भाई-बहन के स्नेह और आपसी रिश्ते को समर्पित है। इस अवसर पर बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रंग-बिरंगी राखी बांधती हैं, जो उनके प्रेम, मंगलकामना और शुभेच्छाओं का प्रतीक होती है। इसके बदले भाई अपनी बहनों को उपहार देते हैं और हर परिस्थिति में उनकी रक्षा करने का वादा करते हैं।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।