मिजोरम में 13 लाख रुपये के सोने के बिस्कुट जब्त, म्यांमा की महिला गिरफ्तार

आइजोल में म्यांमा की 41 वर्षीय महिला गिरफ्तार हुई। संयुक्त अभियान में उसके पास से 82 ग्राम का सोने का बिस्कुट बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब 13 लाख रुपये है।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

आइजोल: म्यांमा की 41 वर्षीय एक महिला को आइजोल में गिरफ्तार कर उसके पास से 13 लाख रुपये मूल्य का सोने का एक बिस्कुट बरामद किया गया। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि असम राइफल्स और मिजोरम पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर आइजोल के उत्तरी बाहरी इलाके जुआंगतुई में महिला को गिरफ्तार किया। अधिकारी के अनुसार, महिला के पास से 82 ग्राम वजन का सोने का बिस्कुट बरामद किया गया। उन्होंने बताया, ‘‘आरोपी को आइजोल के बावंगकॉन थाने को सौंप दिया गया है। सोने का बिस्कुट आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए सीमा शुल्क अधिकारियों को सौंप दिया गया है।’’

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।