

पलामू: छत्तरपुर छत्तरपुर अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक सह प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजेश अग्रवाल ने छतरपुर अनुमंडल वासियों सहित आम नागरिकों से अपना 14 अंकों का आभा कार्ड यानी आयुष्मान भारत हेल्थ कार्ड बनवाने की अपील किया है। उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन एबीडीएम के तहत बनाया जाने वाला आयुष्मान कार्ड एक विशिष्ट डिजिटल हेल्थ आईडी है, जिसका उपयोग डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं में किया जा सकता है।अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि मरीजों एवं उनके परिजनों की सुविधा को देखते हुए अस्पताल आने से पहले ही आभा कार्ड बनवा लेना बेहतर है।





इससे अस्पताल में लगने वाली लंबी कतार और अनावश्यक परेशानी से बचा जा सकता है, और इसे घर बैठे भी बनाया जा सकता है। बताया कि कार्ड अपने मोबाइल फोन के गूगल प्ले स्टोर से आधिकारिक आभा एप डाउनलोड कर घर बैठे अपना आभा कार्ड बना सकते हैं। जो लोग स्वयं कार्ड बनाने में सक्षम नहीं हैं, वे अनुमंडलीय अस्पताल छतरपुर में उपलब्ध आभा काउंटर अथवा सुविधा केंद्र का मदद ले सकते हैं।अस्पताल में आभा कार्ड बनवाने के लिए आने वाले नागरिकों को आधार कार्ड या आधार नंबर तथा आधार से लिंक मोबाइल नंबर साथ लाने को कहा गया है, ताकि कार्ड बनाने की प्रक्रिया आसानी से पूरी की जा सके।अस्पताल प्रबंधन ने छतरपुर अनुमंडल के सभी नागरिकों से अपने तथा परिवार के प्रत्येक सदस्य का आभा कार्ड बनवाकर सुरक्षित रखने और इलाज के दौरान अपना आभा नंबर अथवा कार्ड साथ रखने की अपील की है।
