मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रक्षाबंधन पर बहनों से बंधवाई राखी

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रक्षाबंधन पर आवास में बहनों से राखी बंधवाई और महिलाओं के सम्मान, शिक्षा, आत्मनिर्भरता तथा सशक्तिकरण के लिए सरकार की योजनाओं को बताया महत्वपूर्ण।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : रक्षा बंधन के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को अपने आवास पर बहनों से राखी बंधवाई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का पर्व नहीं, बल्कि यह उस अटूट रिश्ते और जिम्मेदारी की भी याद दिलाता है, जो हमारे परिवार और समाज को मजबूत बनाता है।

हमारी माताओं-बहनों का सदैव स्वर्णिम इतिहास रहा है। संघर्ष करते हुए परिवार को संभालने के साथ-साथ झारखंड के निर्माण और देश के विकास में भी उन्होंने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। जब एक नारी पढ़ती है, आगे बढ़ती है, तो केवल उनका जीवन नहीं बदलता, बल्कि पूरा परिवार और समाज सशक्त होता है।

इसी विश्वास के साथ झारखंड सरकार माताओं-बहनों को शैक्षणिक, आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। मंईयां सम्मान योजना, पलाश, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, फूलो-झानो आशीर्वाद अभियान सहित अनेक पहल हमारी माताओं-बहनों को अपने सपनों को पूरा करने, आत्मनिर्भर बनने और सम्मान के साथ आगे बढ़ने का अवसर दे रहे हैं।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।