

नयी दिल्ली: भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और उसकी अनुषंगी एसबीआई कैपिटल मार्केट्स लिमिटेड… नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के प्रस्तावित 30,000 करोड़ रुपये के आईपीओ के जरिये एक्सचेंज में अपनी कुल एक प्रतिशत तक हिस्सेदारी बेच सकते हैं।





एसबीआई के चेयरमैन सी एस शेट्टी ने एक साक्षात्कार में कहा कि बैंक एनएसई के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) में हिस्सा लेगा और अपनी 0.65 प्रतिशत हिस्सेदारी का विनिवेश करेगा। एसबीआई के पास एनएसई की 3.23 प्रतिशत और एसबीआई कैपिटल मार्केट्स के पास 4.33 प्रतिशत हिस्सेदारी है। एनएसई का यह आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल पर आधारित है, जिसमें नए शेयर जारी नहीं किए जाएंगे।
