बारकोला के लिए लिवरपूल का पीएसजी से 123 मिलियन पाउंड का करार: सूत्र

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लंदन : पेरिस सेंट-जर्मेन (पीएसजी) के फ्रांस के युवा फॉरवर्ड ब्रैडली बारकोला 123 मिलियन पाउंड (करीब 15.88 अरब रुपये) में लिवरपूल से जुड़ने जा रहे हैं। दोनों क्लबों के बीच हुए करार की जानकारी रखने वाले दो सूत्रों ने शनिवार को एसोसिएटेड प्रेस (एपी) से इसकी पुष्टि की।

लिवरपूल 23 वर्षीय बारकोला के लिए 106 मिलियन पाउंड (लगभग 13.68 अरब रुपये) देगा, जबकि प्रदर्शन से जुड़ी शर्तों के तहत 17 मिलियन पाउंड (लगभग 2.19 अरब रुपये) तक अतिरिक्त भुगतान किया जा सकता है। यह सौदा फ्रांस की लीग से किसी खिलाड़ी के जाने का नया रिकॉर्ड बन सकता है। ‘ट्रांसफर विंडो’ मंगलवार को बंद हो रही है। बारकोला 2023 में 45 मिलियन यूरो (लगभग 4.97 अरब रुपये) में लियोन से पीएसजी पहुंचे थे और क्लब के साथ लगातार दो चैंपियंस लीग खिताब जीत चुके हैं।

बाएं विंग पर खेलने वाले बारकोला को पीएसजी में अधिकतर ‘इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट’ के तौर पर इस्तेमाल किया गया, जबकि डिजिरे डुए को आमतौर पर उनसे पहले शुरुआती एकादश में जगह मिली। लिवरपूल के लिए यह एक और बड़ा निवेश होगा। क्लब ने पिछले साल स्ट्राइकर अलेक्जेंडर इसाक पर 125 मिलियन पाउंड (16.14 अरब रुपये) और मिडफील्डर फ्लोरियन विर्ट्ज पर 116 मिलियन पाउंड (14.97 अरब रुपये) खर्च किए थे।
बारकोला इस साल विश्व कप के सेमीफाइनल में स्पेन से हारने वाली फ्रांस टीम का भी हिस्सा थे।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।