

जमशेदपुर : झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने सोमवार को खरकई और स्वर्णरेखा नदियों का जलस्तर बढ़ने के मद्देनजर निचले इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए अलर्ट जारी किया।





उपायुक्त राजीव रंजन की ओर से जारी बयान में कहा गया कि जमशेदपुर में आदित्यपुर पुल के पास खरकई नदी का जलस्तर 130.44 मीटर तक पहुंच गया, जबकि खतरे का निशान 129 मीटर पर है। वहीं, मानगो पुल के पास स्वर्णरेखा नदी 120.24 मीटर के स्तर पर बह रही थी, जो 121.50 मीटर के खतरे के निशान के करीब है।
