PM फेस को लेकर सियासी घमासान: DMK ने राहुल गांधी का किया समर्थन, विजय की दावेदारी पर उठाए सवाल

द्रमुक नेता टीकेएस एलंगोवन ने राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने के कांग्रेस के रुख का समर्थन किया और टीवीके नेता विजय की दावेदारी पर सवाल उठाए।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चेन्नई: तमिलनाडु की मुख्य विपक्षी पार्टी द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के नेता टी.के.एस. एलंगोवन ने सोमवार को कांग्रेस के उस रुख का समर्थन किया, जिसमें राज्य के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के बजाय राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने की बात कही गई है। एलंगोवन ने ‘पीटीआई वीडियो’ से बात करते हुए प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के बारे में कांग्रेस नेता राजेश कुमार की राय का समर्थन किया और तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) द्वारा अपने नेता का नाम इस शीर्ष पद के लिए आगे करने पर सवाल उठाए।

उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस देश की एक प्रमुख राजनीतिक पार्टी है और उसने सालों तक देश पर शासन किया है। टीवीके कैसे विजय को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने की इच्छा व्यक्त कर सकती है? कांग्रेस नेतृत्व जो कह रहा है, वह सही है।’’ कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर के प्रधानमंत्री पद के लिये हालिया ‘ओपिनियन पोल’ को फर्जी बताने पर द्रमुक नेता ने सहमति जताई और इसे ‘हेरफेर किया गया ओपिनियन पोल’ करार दिया, जो सभी राज्यों की राय को नहीं दर्शाता है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।