पंचायत प्रतिनिधियों को वीबी जी राम जी अधिनियम के बारे में बताने के लिए 1,300 से ज्यादा ‘सम्मेलन’ हुए

देशभर में 1,338 पंच सम्मेलनों में 5.26 लाख से अधिक पंचायती राज प्रतिनिधियों और अधिकारियों ने हिस्सा लिया। केंद्र ने वीबी जी राम जी अधिनियम की जानकारी दी।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली: ग्रामीण विकास मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि देश भर में आयोजित 1,338 ‘पंच सम्मेलनों’ में 5.26 लाख से ज्यादा पंचायती राज प्रतिनिधि, चुने हुए सदस्य और अधिकारी शामिल हुए।

इन सम्मेलनों का मकसद उन्हें ‘विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ या ‘वीबी जी राम जी अधिनियम, 2025’ के बारे में जानकारी देना था।

जिला-स्तर के ये सम्मेलन केंद्र सरकार की उन कोशिशों का हिस्सा हैं, जिनका मकसद पंचायती राज संस्थाओं को ग्रामीण रोजगार के नए ढांचे को लागू करने के लिए तैयार करना और उनके प्रतिनिधियों व अधिकारियों को इस कानून के तहत उनकी भूमिकाओं और जिम्मेदारियों के बारे में समझाना है।

मंत्रालय ने बताया कि 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने अपने निर्धारित ‘पंच सम्मेलनों’ को पूरा कर लिया है।

इन सम्मेलनों में ‘विकसित ग्राम पंचायत योजना’ (वीजीपीपी), ग्रामीण रोजगार गारंटी कार्ड, परिसंपत्ति निर्माण, अभिसरण, सोशल अंकेक्षण और शिकायतों के निवारण से जुड़े अधिनियम के प्रावधानों पर ध्यान केंद्रित किया गया है।

उसने कहा कि गुजरात, जम्मू-कश्मीर तथा पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों ने जिला स्तर के अतिरिक्त अन्य प्रशासनिक स्तरों पर भी सम्मेलन आयोजित कर अधिकाधिक पंचायतराज पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंच सुनिश्चित की है।

विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम, 2025 ग्राम पंचायतों को ग्रामीण विकास प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करता है तथा उन्हें योजना निर्माण, कार्यान्वयन, निगरानी, पारदर्शिता और सामाजिक उत्तरदायित्व से जुड़ी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां प्रदान करता है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।