मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बसंत सोरेन को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, कहा- मरांग बुरु आपको सदैव उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करें

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने छोटे भाई और दुमका विधायक बसंत सोरेन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए मरांग बुरु से प्रार्थना की।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुमका से विधायक और अपने छोटे भाई बसंत सोरेन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। अपने बधाई संदेश में उन्होंने कहा है कि दुमका विधानसभा से विधायक और झामुमो के वरिष्ठ नेता अनुज बसंत सोरेन को जन्मदिन की ढेरों शुभाशीष। मरांग बुरु आपको सदैव उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करें यही कामना करता हूं। गौरतलब है कि बसंत सोरेन का जन्म 1 सितंबर 1977 को रांची में हुआ था। वे पूर्व में मंत्री रह चुके हैं। बसंत सोरेन की छवि एक जनप्रिय नेता की रही है। दुमका से विधायक के रुप में अपने कार्यों से उन्होंने अलग छाप छोड़ी है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।