रांची : लापुंग थाना क्षेत्र के रामाटोली जंगल के किनारे स्थित मुरुप में मंगलवार को एक महिला का शव पेड़ में फंदे से लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके में लोगों के बीच चर्चा का माहौल बन गया। अब तक महिला की पहचान नहीं हो सकी है। महिला की उम्र लगभग 50 से 55 वर्ष बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह स्थानीय लोगों ने जंगल के किनारे एक पेड़ पर महिला का शव लटका देखा। इसके बाद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना लापुंग थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी।
फिलहाल पुलिस महिला की पहचान करने में जुटी हुई है। इसके लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि महिला कौन थी और वह वहां कैसे पहुंची। साथ ही, पुलिस घटना के पीछे की परिस्थितियों की भी जांच कर रही है।


