रांची के खेलगांव में सेना भर्ती शुरू, 15 सितंबर तक चलेगी बहाली

रांची के खेलगांव स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स में सेना भर्ती शुरू हो गई है। बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा, पेयजल, शौचालय और बसों की व्यवस्था की है।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के खेलगांव स्थित स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स (होटवार) में चार बजे सुबह से सेना भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत हो गई है। भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों की एंट्री बुधवार रात आठ बजे से ही शुरू कर दी गई थी। इस बहाली प्रक्रिया में शामिल होने के लिए राज्यभर से बड़ी संख्या में अभ्यर्थी पहुंच रहे हैं, जिसे ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं। भर्ती प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलाने के लिए विभिन्न तिथियों को अलग-अलग जिलों के अभ्यर्थियों के लिए ट्रेड और कैटगरी के अनुसार निर्धारित किया गया है।

सुरक्षा के मद्देनजर भर्ती स्थल और आसपास के 12 प्रमुख स्थानों पर मजिस्ट्रेट और पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। रेस्ट एरिया, फुटबॉल मैदान, हैंगर, टावर नंबर 3 व 4, स्टेडियम परिसर, मुख्य गेट, मेडिकल जांच के लिए गेट नंबर 2, मेन रोड की बैरिकेडिंग और मुख्य एथलेटिक स्टेडियम भवन सहित अन्य स्थानों पर कड़ी सुरक्षा रखी गई है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए लाठी बल के साथ अतिरिक्त पुलिस बल को भी ड्यूटी पर लगाया गया है।

प्रशासन ने अभ्यर्थियों को दलालों से सतर्क रहने और किसी भी तरह की ठगी या गड़बड़ी से बचने की सख्त सलाह दी है। इसके अलावा रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और भीड़भाड़ वाले प्रमुख स्थानों पर गश्ती बढ़ा दी गई है ताकि संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। अभ्यर्थियों की भारी संख्या को देखते हुए भर्ती स्थल पर अस्थायी शौचालय, पेयजल टैंकर और पर्याप्त बसों का प्रबंध किया गया है, वहीं जलापूर्ति विभाग ने आसपास वाटर टैप प्वाइंट उपलब्ध कराए हैं।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।