


Latehar Murder Case : लातेहार में शनिवार रात उस वक्त सनसनी फैल गई, जब शहर के मुख्य पथ पर बिजली ऑफिस के पास एक होटल के कमरे से महिला का शव बरामद हुआ।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शुरुआती जांच में महिला की पहचान हरखा गांव निवासी रविंद्र यादव की पत्नी के रूप में हुई।





पुलिस के मुताबिक, महिला और उसके पति के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद के दौरान शराब के नशे में पति ने पत्नी का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
अब सवाल यह है कि आखिर पति-पत्नी के बीच ऐसा क्या विवाद हुआ, जो एक महिला की जान लेने तक पहुंच गया? पुलिस इस घटना से जुड़े हर पहलू की पड़ताल कर रही है।
