मारुति सुजुकी चुनिंदा मॉडलों की कीमतें 20,000 रुपये तक बढ़ाएगी

मारुति सुजुकी ने चुनिंदा कारों की कीमतों में 20,000 रुपये तक बढ़ोतरी की, सितंबर 2026 से नई कीमतें लागू होंगी; बढ़ती लागत और महंगाई प्रमुख कारण हैं।

Neeral Prakash
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली: कार बाजार की अग्रणी कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने चुनिंदा मॉडलों की कीमतों में 20,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की सोमवार को घोषणा की। कंपनी ने कहा कि बढ़ी हुई कीमतें इसी महीने से लागू होंगी। यह मई के बाद कंपनी की कीमतों में तीसरी बढ़ोतरी है। कंपनी ने इसके लिए बढ़ती लागत और महंगाई के दबाव को जिम्मेदार बताया है।

इससे पहले कंपनी ने कीमतों में जो दो बढ़ोतरी की थीं, वे उसके सभी मॉडल पर लागू हुई थी। मारुति सुजुकी इंडिया ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, ‘‘ कच्चे माल की लागत में लगातार बढ़ोतरी को देखते हुए कंपनी ने चुनिंदा मॉडलों की कीमतें 20,000 रुपये तक बढ़ाने का फैसला किया है। कीमतों में यह बढ़ोतरी सितंबर 2026 से प्रभावी होगी।’’

कंपनी ने कहा कि वह पिछले कुछ महीनों से लागत घटाने के उपायों के जरिये बढ़ी हुई लागत के असर को यथासंभव कम करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। मारुति सुजुकी इंडिया ने कहा, ‘‘हालांकि, महंगाई का दबाव ऊंचे स्तर पर बना हुआ है और लागत का प्रतिकूल माहौल भी कायम है। ऐसे में कंपनी बढ़ी हुई लागत का एक हिस्सा बाजार पर डालने के लिए मजबूर है। हालांकि साथ ही, यह सुनिश्चित करने का प्रयास जारी है कि ग्राहकों पर इसका असर न्यूनतम रहे।’’

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।