


धनबाद : जिले में फिर एक बार भू-धंसान की घटना हुई है। फिर एक बार धरती फटी है।जोगता थाना क्षेत्र के सिजुआ 10 नम्बर मंगलवार की अगले सुबह लोगों के लिये काल बन कर आई।अगले सुबह बड़ी भू-धंसान की घटना हुई है।जिसमे कई घर जमींदोज हो गया। एक बड़े क्षेत्र में जमीन में बड़ी-बड़ी दरारें आई हैं।घटना में दो बच्चों सहित आधा दर्जन महिलाएं घायल हुई है।आनन-फानन में सभी को इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जहां इलाज के दौरान एक मासूम की मौत हो गई है।मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है। घटना के बाद से स्थानीय लोगो में दहशत का माहौल है। लोगों में बीसीसीएल और जिला प्रशासन के प्रति भारी आक्रोश है।आक्रोशित लोग सिजुआ धनबाद मुख्य सड़क को जाम कर प्रदर्शन कर रहे हैं।





मामले की जानकारी पाकर बाघमारा विधायक शत्रुध्न महतो घटना स्थल पर पहुंचे।प्रभावित परिवारों से घटना की जानकारी ली।बाघमारा विधायक ने घटना के लिये जिला प्रशासन और बीसीसीएल को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि सरकार और बीसीसीएल की मिलीभगत से अवैध माइनिंग क्षेत्र में हुआ है।पूरा बाघमारा क्षेत्र खतरे में आ चुका है।हाल के दिनों में अवैध माइनिंग के कारण कई भूधंसान की घटना हो चुकी है।जिला प्रशासन और बीसीसीएल को मालूम है कि क्षेत्र खतरे में है और कभी भी भूधंसान की घटना हो सकती इसके बाद भी बीसीसीएल उदासीन बना हुआ है।
