पोते के साथ विधानसभा पहुंचे स्पीकर रवींद्रनाथ महतो, कहा- युग कांचन के साथ बिताए पल मन को भीतर तक छू गए

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : स्पीकर रवींद्रनाथ महतो मंगलवार को अपने पोते के साथ झारखंड विधानसभा पहुंचे। इसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की है। उन्होंने कहा कि झारखंड विधानसभा परिसर में अपने पोते युग कांचन के साथ बिताए कुछ पल मन को भीतर तक छू गए।
लोकतंत्र के इस पवित्र सदन को उसकी नन्ही आंखों से देखते हुए चेहरे पर उभरती जिज्ञासा और मासूम खुशी को देखना मेरे लिए बेहद भावुक और सुखद अनुभव रहा।
बच्चों के साथ बिताया समय केवल वर्तमान की खुशी नहीं देता, बल्कि आने वाले कल के लिए खूबसूरत यादें भी छोड़ जाता है।
आज की ये तस्वीरें मेरे लिए उसी स्नेह, अपनत्व और पीढ़ियों के खूबसूरत रिश्ते की अनमोल स्मृति है।

Share This Article