सरकारी कर्मचारियों की मनमानी पर बड़ा एक्शन! ड्यूटी से गायब मिले तो कटेगी सैलरी, लागू होगा ‘नो वर्क-नो पे’

पंजाब सरकार ने सरकारी कर्मचारियों की मनमानी पर सख्ती बढ़ाई, ड्यूटी के दौरान बिना अनुमति गायब रहने पर नो वर्क-नो पे लागू होगा और वेतन रोकने के साथ कार्रवाई होगी।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

डेस्क: सरकारी दफ्तरों में कर्मचारियों के ड्यूटी के दौरान गायब रहने की शिकायतें अक्सर सामने आती रहती हैं। अब पंजाब सरकार ने इस पर सख्त रुख अपनाया है। सरकार ने आदेश जारी कर कहा है कि ड्यूटी के समय बिना अनुमति के दफ्तर से गायब रहने वाले कर्मचारियों पर नो वर्क-नो पेका नियम लागू होगा। यानी अगर कोई कर्मचारी हाजिरी लगाने के बाद बिना अनुमति कार्यालय से गायब रहता है, तो उस अवधि का वेतन रोक दिया जाएगा। इसके अलावा ड्यूटी के दौरान दफ्तर से बाहर जाने से पहले संबंधित अधिकारी से अनुमति लेना भी जरूरी होगा।

बिना अनुमति गायब हुए तो रुकेगी सैलरी

पंजाब सरकार की ओर से जारी आदेश में सरकारी कर्मचारियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि हाजिरी लगाने के बाद कर्मचारी कार्यालय से गायब न रहें। कार्मिक विभाग ने कहा है कि बिना अनुमति अनुपस्थित पाए जाने पर काम नहीं तो वेतन नहींका नियम लागू किया जाएगा और उसी आधार पर वेतन रोका जाएगा। इसके साथ ही कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जाएगी। सभी प्रशासनिक विभागों को इन निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।

 

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।