


पलामू : पलामू के सोननगर-गढ़वा रोड रेलखंड के मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन से एक दुखद खबर सामने आई है। मंगलवार शाम को ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना प्लेटफॉर्म संख्या-4 के पास की है।





मृतक का नाम अमित कुमार बताया जा रहा है, जो कि गढ़वा जिले के कांडी थाना क्षेत्र का निवासी था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अमित रेल पटरी पर जाकर खड़ा हो गया। इस बीच वह ट्रेन की चपेट में आ गया। घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। घटनास्थल से उसका बैग भी बरामद किया गया है।
लोगों के मुताबिक, मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। घटना के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और शव को अपने साथ लेकर चले गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
