


गोलाघाट (असम): असम के गोलाघाट जिले में सरूपथार के सह-जिला पुलिस अधीक्षक (सीडीएसपी) को ओएनजीसी पाइपलाइन से कच्चे तेल की चोरी के मामले में कथित संलिप्तता को लेकर बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।





असम के जिलों में सह-जिले छोटी प्रशासनिक इकाइयां हैं।
गोलाघाट के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वप्ननील डेका ने बताया कि सीडीएसपी दीपेन पातर पर तीन अगस्त को सरूपथार थाने के तहत श्याम गांव में हुई चोरी में शामिल होने का आरोप लगाया गया था।
उन्होंने कहा, ‘‘इस मामले में 29 अगस्त को कुछ लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। जांच के दौरान सामने आए भौतिक साक्ष्यों के आधार पर सीडीएसपी पातर को आज गिरफ्तार कर लिया गया।
