उत्तराखंड के काशीपुर में 22 वर्षीय युवती की गोली मारकर हत्या

उत्तराखंड के काशीपुर में 22 वर्षीय मेहबिश की गोली मारकर हत्या से सनसनी फैल गई। परिजनों ने पड़ोसी साजिद पर आरोप लगाया, जबकि पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

काशीपुर: उत्तराखंड में ऊधमसिंह नगर जिले के काशीपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में 22 वर्षीय एक युवती की गोली मार कर हत्या कर दी गयी । पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी ।
पुलिस ने बताया कि घटना बृहस्पतिवार को आईटीआई क्षेत्र के गांव महुआखेड़ा गंज में हुई जहां अपने पड़ोसी के घर गयी मेहबिश की गोली मारकर हत्या कर दी गयी । घटना के बाद पड़ोसी साजिद मृतका के लहुलुहान शव को उसके घर छोड़कर चला गया । परिजनों ने साजिद पर हत्या का आरोप लगाया है ।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया । पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटना से जुड़े आवश्यक साक्ष्य जुटाये।
पुलिस ने बताया कि आरोपी साजिद और उसका परिवार फरार है और उनकी तलाश की जा रही है ।
चार भाई—बहनों में सबसे छोटी बतायी जा रही मेहबिश के पिता की 2004 में मृत्यु हो चुकी है और इसी वर्ष उसने काशीपुर के एक कॉलेज से बी.ए. फाइनल किया था ।
घटना की जांच शुरू कर दी गयी है ।

Share This Article