नावाडीह में अवैध कोयला लदा ट्रक जब्त, प्रशासन ने बढ़ाई सख्ती

बोकारो के नावाडीह में प्रशासन ने देर रात कार्रवाई करते हुए अवैध कोयला लदा ट्रक जब्त किया। चालक वैध कागजात नहीं दिखा सका, जिसके बाद ट्रक थाना भेजा गया।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
बोकारो: जिले में अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। बोकारो उपायुक्त के निर्देश पर चलाए जा रहे छापेमारी अभियान के तहत शुक्रवार देर रात चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नावाडीह के पास अवैध कोयला लदा एक ट्रक जब्त किया गया।

प्रशासन की टीम ने नावाडीह के समीप मुख्य सड़क पर जांच अभियान चलाया। इसी दौरान एक ट्रक को अवैध रूप से कोयला परिवहन करते हुए पकड़ा गया। जांच के दौरान चालक कोयला परिवहन से संबंधित वैध कागजात या चालान प्रस्तुत नहीं कर सका।

दस्तावेज नहीं मिलने के बाद अधिकारियों ने ट्रक को विधिवत जब्त कर लिया और आगे की कार्रवाई के लिए चास मुफस्सिल थाना को सौंप दिया।

कार्रवाई के दौरान खान निरीक्षक अजय कुमार महतो, खान निरीक्षक सीताराम टुडू समेत पुलिस बल मौजूद रहा।

अवैध कारोबार पर प्रशासन की नजर

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध कोयला खनन, भंडारण और परिवहन को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ MMDR एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।