आरबीआई एक लाख करोड़ रुपये की सरकारी प्रतिभूतियां बेचेगी

आरबीआई बैंकिंग सिस्टम में बढ़ी नकदी को नियंत्रित करने के लिए एक लाख करोड़ रुपये की सरकारी प्रतिभूतियां बेचेगा। पहली नीलामी 17 सितंबर को 50,000 करोड़ रुपये की होगी।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई: 11 सितंबर (भाषा) भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को तीन चरणों में खुले बाजार परिचालन (ओएमओ) के तहत एक लाख करोड़ रुपये की सरकारी प्रतिभूतियां बेचने की घोषणा की। पहला चरण 17 सितंबर को होगा।

आरबीआई के अनुसार, पहले चरण में 17 सितंबर को 50,000 करोड़ रुपये और उसके बाद 21 सितंबर तथा 28 सितंबर को 25,000-25,000 करोड़ रुपये की सरकारी प्रतिभूतियां बेची जाएंगी।

आरबीआई ने बयान में कहा, ‘‘बैंकिंग प्रणाली में उपलब्ध धन की मौजूदा स्थिति और उसमें हो रहे बदलाव की समीक्षा के बाद रिजर्व बैंक ने तीन चरणों में कुल एक लाख करोड़ रुपये की सरकारी प्रतिभूतियां बेचने का फैसला किया है।’’

पहली नीलामी में 2029, 2030, 2031 और 2032 में परिपक्व होने वाली सरकारी प्रतिभूतियां बेची जाएंगी।

आरबीआई ने कहा कि नीलामी 17 सितंबर को सुबह साढ़े नौ बजे से साढ़े 10 बजे के बीच होगी।

यह घोषणा ऐसे समय हुई है जब विदेशी मुद्रा प्रवासी (बैंक) (एफसीएनआर-बी) जमा के जरिये विदेशी मुद्रा आने से बैंकों में उपलब्ध धन काफी बढ़ गया है। अतिरिक्त धन को वापस लेने के लिए आरबीआई लगातार परिवर्तनीय दर रिवर्स रेपो (वीआरआरआर) नीलामी भी कर रहा है।

बैंकों द्वारा एफसीएनआर (बी) जमा में बड़ी मात्रा में धन जुटाए जाने के बाद बैंकों में उपलब्ध नकदी में तेज वृद्धि हुई है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।