फर्स्ट मार्क पब्लिक स्कूल में मनाया गया गणेश चतुर्थी महोत्सव

फर्स्ट मार्क पब्लिक स्कूल में गणेश चतुर्थी महोत्सव श्रद्धा और उत्साह से मनाया गया, जहां बच्चों ने गणेश वंदना, श्लोक, वक्तृत्व और मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: फर्स्ट मार्क पब्लिक स्कूल में शनिवार 12 सितंबर को गणेश चतुर्थी महोत्सव श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों द्वारा गणेश वंदना, श्लोक एवं वक्तृत्व प्रस्तुति के साथ हुई।

इसके बाद विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगे परिधानों में मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का स्वरूप भले ही छोटा था, लेकिन बच्चों की उत्साहपूर्ण प्रस्तुतियों, आकर्षक नृत्य और सांस्कृतिक रंगों ने इसे बेहद दर्शनीय एवं आकर्षक बना दिया। विद्यालय परिसर में पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्सव और उमंग का वातावरण बना रहा। प्रशासक प्रमोद कुमार ने कहा कि बच्चों को केवल किताबी शिक्षा तक सीमित रखना हमारा उद्देश्य नहीं है।

हम लगातार प्रयास करते हैं कि बच्चे भारतीय संस्कृति, परंपराओं और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों से जुड़ें। ऐसे आयोजन बच्चों के अंदर आत्मविश्वास, रचनात्मकता, मंचीय कौशल और अपनी संस्कृति के प्रति सम्मान की भावना विकसित करते हैं।

उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ संस्कार, संस्कृति और रचनात्मक गतिविधियों का समावेश भी उतना ही आवश्यक है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।