रांची: डॉ. सीमा सिंह को बीजेपी झारखंड महिला मोर्चा का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद डॉ. सीमा सिंह ने कहा कि पार्टी के आलाकमान ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। वह पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाएंगी। संगठन को मजबूत करने के लिए वह हमेशा तत्पर रहेंगी। इसके साथ ही महिलाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए भी लगातार काम करने की बात कही। डॉ. सीमा सिंह ने नई जिम्मेदारी देने के लिए केंद्र और राज्य के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार जताया।



