नयी दिल्ली : ऑनलाइन ऑर्डर पर खाद्य एवं पेय पदार्थ की आपूर्ति करने वाले मंच जोमैटो ने ‘कैश ऑन डिलीवरी’ (सीओडी) के जरिए किए जाने वाले ऑर्डर पर अलग से शुल्क लेना शुरू कर दिया है। कंपनी के ऐप पर विकल्प से यह जानकारी मिली है।
ऑर्डर के बिल में यह शुल्क ‘पे ऑन डिलीवरी फीस’ के नाम से दिखाई दे रहा है। यह शुल्क उन ग्राहकों पर लागू होता है, जो ‘कैश ऑन डिलीवरी’ यानी भोजन की आपूर्ति के समय भुगतान करने का विकल्प चुनते हैं।


