दिल्ली में अचानक झुकी चार मंजिला इमारत को खाली कराया गया

दिल्ली के गांधी नगर में चार मंजिला इमारत अचानक एक तरफ झुक गई, जिसके बाद पुलिस ने लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला और इलाके की घेराबंदी कर दी।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली: दिल्ली के शाहदरा इलाके के गांधी नगर में चार मंजिला इमारत के अचानक एक तरफ झुक जाने के बाद उसमें रहने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने इमारत तुरंत खाली करवा लिया। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि इमारत के अचानक झुक जाने के कारण आस-पास रहने वाले लोगों में घबराहट फैल गई थी।

उन्होंने कहा कि इमारत में रहने वालों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने इमारत को तुरंत खाली कराया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची और एहतियात के तौर पर इलाके की घेराबंदी की। लोगों को सुरक्षा कारणों से इमारत के पास जाने से रोका गया।

अधिकारी ने बताया कि दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की एक टीम भी मौके पर पहुंची और इमारत की हालत का जायजा लिया।

किसी को भी इमारत के अंदर जाने की इजाजत नहीं दी गई है और आस-पास रहने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्थिति पर करीब से नजर रखी जा रही है।

यह घटना पिछले हफ्ते सत्य निकेतन में लड़कों के पीजी (पेइंग गेस्ट) परिसर के तौर पर इस्तेमाल हो रही पांच मंजिला इमारत के ढहने के बाद हुई है, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हो गए थे।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।