प्रतिष्ठित दवा दुकान आजाद फार्मेसी में शार्ट-सर्किट से लगी आग

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : सैनिक मार्केट स्थित प्रतिष्ठित आजाद फार्मेसी में रविवार को अचानक आग लग गई। स्थानीय लोगों और दमकल विभाग की तत्परता से समय रहते आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने दुकान से अचानक धुएं का गुबार उठते देखा, जिसके बाद तुरंत इसकी सूचना दुकान मालिक और दमकल विभाग को दी गई, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया।

इस अगलगी में दवाइयां और दुकान का अन्य कीमती सामान जलकर खाक हो गया है। आजाद फार्मेसी के संचालक द्वारा फिलहाल नुकसान का सटीक आकलन लगाया जा रहा है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।