केरल के वायनाड में 20 वर्षीय युवती की रहस्यमय मौत के मामले की जांच शुरू

केरल के वायनाड में 20 वर्षीय अलीना की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत से पुलिस जांच तेज हो गई है। पड़ोसियों के काला जादू के आरोपों के बाद नमूने जांच भेजे गए।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

वायनाड (केरल): केरल के वायनाड में पेरिया स्थित एक रिश्तेदार के घर में 20 वर्षीय युवती की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत के बाद पुलिस ने विस्तृत जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। युवती की पहचान अलीना के रूप में हुई है। वह चाला नामक व्यक्ति की बेटी और पेरिया के मोनिचनकुन्नु आदिवासी बस्ती की रहने वाली थी। पुलिस ने बताया कि 11 सितंबर की सुबह पेरिया की कावुंगल आदिवासी कॉलोनी में एक रिश्तेदार के घर अलीना का शव मिला था।

पुलिस ने कहा कि रिश्तेदारों ने अपने बयानों में मौत को लेकर कोई संदेह नहीं जताया था। पुलिस के अनुसार, पड़ोसियों ने आरोप लगाया था कि युवती पर काला जादू किया गया था। पुलिस ने बताया कि अलीना मौत से केवल तीन दिन पहले रिश्तेदार के घर पहुंची थी और 10 सितंबर को वह सामान्य व्यवहार करती हुई दिखाई दी थी। थलप्पुझा थाने के अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद शव रिश्तेदारों को सौंप दिया गया है। अधिकारियों ने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता चलेगा। पुलिस ने बताया कि फिलहाल इस मामले में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने कहा कि पड़ोसियों के आरोपों को देखते हुए पुलिस विस्तृत जांच कर रही है और शव से लिए गए नमूनों को रासायनिक जांच के लिए भी भेजा गया है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।