वेनिस फिल्म महोत्सव: ‘वुमन अननोन’ को गोल्डन लॉयन, जॉन माल्कोविच को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार

83वें वेनिस फिल्म महोत्सव में माय एल-तौखी की ‘वुमन अननोन’ ने गोल्डन लायन जीता, जबकि जॉन माल्कोविच और माथिल्डे आर्सेल को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता-अभिनेत्री पुरस्कार मिले।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

वेनिस: नाजी कब्जे के बाद के डेनमार्क की पृष्ठभूमि पर बनी निर्देशक माय एल-तौखी की फिल्म ‘वुमन अननोन’ ने 83वें वेनिस फिल्म महोत्सव में प्रतिष्ठित गोल्डन लायन पुरस्कार जीता।

मैगी गिलनहाल की अध्यक्षता वाली जूरी ने शनिवार को पुरस्कारों की घोषणा की।

venice-film-festival-woman-unknown-wins-golden-lion-john-malkovich-best-actor

‘वाइल्ड हॉर्स नाइन’ में अभिनय के लिए जॉन माल्कोविच को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला। समारोह में मौजूद नहीं रहे माल्कोविच ने वीडियो संदेश के जरिए पुरस्कार के लिए आभार जताया।

एल-तौखी इस वर्ष मुख्य प्रतियोगिता में अकेले किसी फिल्म का निर्देशन करने वाली एकमात्र महिला थीं। उनके गोल्डन लायन जीतने के साथ वह यह पुरस्कार पाने वाली आठवीं महिला बन गईं।

उन्होंने कहा, ‘‘मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से, ‘वुमन अननोन’ महिला शरीर को एक युद्ध-क्षेत्र के तौर पर दिखाती है। साथ ही, यह फ़िल्म उन महिलाओं की कहानी कहती है जो अनदेखी, अदृश्य और बेज़ुबान हैं।’’

venice-film-festival-woman-unknown-wins-golden-lion-john-malkovich-best-actor

फिल्म की मुख्य अभिनेत्री माथिल्डे आर्सेल को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला। कहानी युद्ध के तुरंत बाद एक आया और घरेलू सहायिका की है, जो अपने अमीर नियोक्ता से शादी करने वाली है, लेकिन एक जर्मन सैनिक के साथ अपने पुराने संबंध का रहस्य उसके सामने मुश्किलें खड़ी कर देता है।

दक्षिण कोरियाई निर्देशक ली चांग-डोंग की ‘पॉसिबल लव’ को ग्रैंड जूरी का ‘सिल्वर लॉयन मिला। गाजा युद्ध पर बनी डॉक्यूमेंट्री ‘नाजा’ को विशेष जूरी पुरस्कार दिया गया।

निर्देशन के क्षेत्र में ‘सिल्वर लायन’ इल्या क्रिझानोव्स्की को ‘डाउ’ के लिए मिला, जबकि स्टीफान ब्रिजे को ‘ए गुड लिटिल सोल्जर’ के लिए पटकथा पुरस्कार मिला। मलौ खेबिजी को उभरते अभिनेता का मार्सेलो मास्त्रोयानी पुरस्कार दिया गया।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।