आज पंजाब में 80 प्रतिशत मादक पदार्थ भाजपा शासित राज्यों से आ रहे : केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर हमला बोलते हुए दावा किया कि पंजाब में नशीली दवाओं की तस्करी पर लगाम लगी है, लेकिन 80 प्रतिशत खेप भाजपा शासित राज्यों से आती।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए मंगलवार को दावा किया कि पंजाब सरकार ने पाकिस्तान से राज्य में मादक पदार्थ की तस्करी पर लगाम लगाई है, लेकिन ‘‘आज इसकी 80 प्रतिशत खेप ‘‘भाजपा शासित राज्यों से आ रही है।’’ पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार को राज्य में बढ़ती मादक पदार्थ तस्करी को लेकर भारतीय जनता पार्टी की आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। पिछले कुछ दिनों में इस मुद्दे से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हुए हैं।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।