डेस्क: ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों के लिए इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है। Flipkart ने अपने सबसे बड़े शॉपिंग सेल Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान कर दिया है। यह सेल 9 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी। इस दौरान ग्राहकों को फोन, टीवी, इलेक्ट्रॉनिक्स से लेकर होम अप्लायंसेज तक कई प्रोडक्ट्स पर खास डील्स मिल सकती हैं। हालांकि, सभी ग्राहकों को सेल का इंतजार 9 अक्टूबर तक नहीं करना होगा। Flipkart Plus, Flipkart Black और Flipkart Credit Card यूजर्स को एक दिन पहले यानी 8 अक्टूबर से ही Big Billion Days सेल का Early Access मिलेगा। यानी इन ग्राहकों को ऑफर्स का फायदा आम ग्राहकों से पहले उठाने का मौका मिलेगा।
Flipkart ने सेल की तारीख घोषित करने के साथ ही इसके लिए एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी है। यहां ग्राहक बैंक डिस्काउंट, स्पेशल डील्स और सेल से जुड़े दूसरे ऑफर्स की जानकारी देख सकेंगे। कंपनी ने संकेत दिया है कि इस साल भी Big Billion Days के दौरान स्मार्टफोन, टीवी, इलेक्ट्रॉनिक्स और होम अप्लायंसेज समेत कई कैटेगरी में आकर्षक डील्स देखने को मिल सकती हैं।
क्रेडिट कार्ड से पेमेंट पर 10% तक का डिस्काउंट
Big Billion Days 2026 के दौरान Axis Bank और ICICI Bank के कार्ड से पेमेंट करने पर 10 प्रतिशत तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। इसके अलावा, Flipkart Axis Bank Credit Card से भुगतान करने वाले ग्राहकों को 10 प्रतिशत का डिस्काउंट मिलेगा। इतना ही नहीं, Flipkart के Super Money से पहली बार ट्रांजैक्शन करने पर ग्राहकों को 10 प्रतिशत कैशबैक भी मिलेगा। सेल के दौरान ग्राहकों के लिए कई तरह के स्पेशल इवेंट और डील्स भी पेश की जाएंगी। इनमें Price Crash, BBD Specials, Tick Tock Deals, Brand Hours, Double Discount और Rush Hours जैसी डील्स शामिल हैं।
हालांकि, इन सभी ऑफर्स के तहत कौन-से प्रोडक्ट पर कितना डिस्काउंट मिलेगा, इसकी पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। ग्राहकों को अलग-अलग डील्स की कीमत और डिस्काउंट की जानकारी सेल शुरू होने के साथ या कंपनी की ओर से आगे जारी की जा सकती है।

