उप्र में शिक्षकों के ‘दो-तीन लाख रिक्त पदों’ को भरा जाए, आयुसीमा में छूट मिले: युवा कांग्रेस

भारतीय युवा कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश सरकार से शिक्षकों के दो-तीन लाख रिक्त पदों को भरने और आयु सीमा पार अभ्यर्थियों को तीन से पांच वर्ष छूट देने की मांग की है।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : भारतीय युवा कांग्रेस ने बुधवार को राज्य सरकार से आग्रह किया कि उत्तर प्रदेश में शिक्षकों के ‘‘दो-तीन लाख और रिक्त पदों’’ को भरने के लिए तत्काल अधिसूचना जारी की जाए तथा आयु सीमा पार कर चुके अभ्यर्थियों को तीन से पांच वर्ष छूट प्रदान की जाए। युवा कांग्रेस के प्रभारी मनीष शर्मा ने एक बयान में उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (यूपीईएसएससी) द्वारा 15,012 शिक्षक पदों पर रिक्तियों की घोषणा का जिक्र करते हुए कहा कि पांच वर्षों के लंबे इंतजार के बाद जारी की गई रिक्तियों की संख्या वास्तविक रिक्त पदों की तुलना में कम है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।