भारत-कोरिया मुकाबले का नतीजा जीतने की इच्छाशक्ति पर निर्भर : सुमित नागल

भारत के शीर्ष एकल खिलाड़ी सुमित नागल ने कोरिया के खिलाफ डेविस कप क्वालीफायर में धीमे कोर्ट को चुनौतीपूर्ण बताया। उन्होंने कहा, जीतने की इच्छाशक्ति नतीजा तय करेगी।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सियोल: भारत के शीर्ष एकल खिलाड़ी सुमित नागल ने बृहस्पतिवार को कहा कि चुनौतीपूर्ण धीमे कोर्ट पर कोरिया के खिलाफ डेविस कप क्वालीफायर इस बात पर निर्भर करेगा कि किसमें जीतने की इच्छाशक्ति अधिक है । नागल का सामना दूसरे एकल मुकाबले में कोरिया के दिग्गज हियोन चुंग से होगा । दक्षिणेश्वर सुरेश पहले मैच में कोरिया के शीर्ष खिलाड़ी क्वोन सुन वू से खेलेंगे । नागल ने ड्रॉ के बाद कहा ,‘‘ डेविस कप में व्यक्तिगत नतीजे मायने नहीं रखते । वह अपने कोर्ट पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगा और बेहतरीन खिलाड़ी भी है । मैने कई बार उनके साथ अभ्यास किया है और युगल मुकाबले खेले भी हैं ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ मेरे खेलने तक शाम के चार बज जायेंगे और कोर्ट धीमा हो जायेगा । इसमें नतीजा इस पर निर्भर करेगा कि जीतने की इच्छाशक्ति किसमें अधिक है । प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ कोई खास हथियार नहीं है , बस यही है कि कौन जीतना अधिक चाहता है ।’’ चुंग ने कहा ,‘‘ मैं सुमित को जानता हूं और वह बेसलाइन का शानदार खिलाड़ी है । मुझे काफी मूवमेंट करने होंगे ।’’ युगल में एन श्रीराम बालाजी और निकी पूनाचा खेलेंगे । पूनाचा को युकी भांबरी के चोटिल होने के कारण ऐन मौके पर शामिल किया गया है । भारतीय कप्तान रोहित राजपाल ने कहा कि कोर्ट को देखते हुए अनिरूद्ध चंद्रशेखर की जगह निकी पूनाचा को लेने का फैसला किया गया । उन्होंने कहा ,‘‘ यह कोर्ट को देखते हुए तय किया गया । हमें लगा कि निकी बेहतर विकल्प है , कोई और कारण नहीं था । मेरे सभी खिलाड़ी बेहतरीन हैं ।’’

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।