PM मोदी के जन्मदिन पर पटना BJP कार्यालय में सेवा कार्यक्रम, सम्राट चौधरी ने किया पुस्तक प्रदर्शनी का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बिहार भाजपा मुख्यालय में 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत रक्तदान शिविर और पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Patna : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर बिहार भाजपा मुख्यालय में गुरुवार को कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कार्यक्रम में शामिल होकर रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन एवं सार्वजनिक यात्रा से जुड़ी पुस्तकों की प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। कार्यक्रम ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित किया गया।

रक्तदान शिविर में युवाओं ने लिया हिस्सा
Image

भाजयुमो और भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में पार्टी कार्यकर्ताओं और युवाओं ने भाग लिया। मुख्यमंत्री ने रक्तदान करने वाले युवाओं से मुलाकात की और उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने किया।

PM मोदी के जीवन पर आधारित पुस्तकों का स्टॉल
Image

रक्तदान शिविर के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भाजपा मुख्यालय में लगाए गए पुस्तक स्टॉल और प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन, संघर्ष, व्यक्तित्व और सार्वजनिक जीवन से संबंधित पुस्तकें रखी गई थीं।

मुख्यमंत्री ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और पार्टी कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन तथा उनकी कार्ययात्रा से संबंधित पुस्तकों को पढ़ने की अपील की।

सेवा गतिविधियों पर रहा जोर

कार्यक्रम के दौरान सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष देश की सेवा और विकास से जुड़े रहे हैं। बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाए जाने की जानकारी भी सामने आई है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।