वीगालैंड डेवलपर्स का शेयर 10 प्रतिशत की बढ़त के साथ बाजार में सूचीबद्ध

वीगालैंड डेवलपर्स का शेयर आईपीओ मूल्य से 10 प्रतिशत बढ़त के साथ बाजार में सूचीबद्ध हुआ। एनएसई पर 154 रुपये और बीएसई पर 151 रुपये पर कारोबार शुरू हुआ।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: रियल एस्टेट कंपनी वीगालैंड डेवलपर्स लिमिटेड का शेयर अपने 140 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले 10 प्रतिशत की बढ़त के साथ शुक्रवार को बाजार में सूचीबद्ध हुआ। बीएसई पर शेयर ने 151 रुपये पर कारोबार शुरू किया जो निर्गम मूल्य से 7.85 प्रतिशत अधिक है। वहीं एनएसई पर यह 10 प्रतिशत की बढ़त के साथ 154 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। कंपनी का बाजार मूल्यांकन 700.78 करोड़ रुपये रहा।

वीगालैंड डेवलपर्स लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को मंगलवार को बोली के अंतिम दिन 13.55 गुना अभिदान मिला था आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 130-140 रुपये प्रति शेयर था। वीगालैंड डेवलपर्स लिमिटेड ने बड़े (एंकर) निवेशकों से 63 करोड़ रुपये जुटाए हैं।आईपीओ से प्राप्त राशि का इस्तेमाल कंपनी की जारी परियोजनाओं और जमीन के अधिग्रहण के वित्तपोषण तथा सामान्य कामकाज के लिए किया जाएगा।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।