रणधीर वर्मा चौक पर CISF का बड़ा एक्शन, कोयला लदी दो बाइक जब्त

सीआइएसएफ ने धनबाद में अवैध कोयला कारोबार पर मारी कार्रवाई। रणधीर वर्मा चौक से दो मोटरसाइकिल जब्त, 20 बोरी कोयला बरामद। सवार फरार।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद : अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ सीआइएसएफ ने एक बार फिर कार्रवाई की है। धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर गश्ती के दौरान सीआइएसएफ जवानों ने कोयला लदी दो मोटरसाइकिलों को जब्त किया। दोनों बाइक पर 20 से अधिक बोरी कोयला लदा हुआ था। बताया जा रहा है कि सीआइएसएफ जवानों को देखते ही दोनों मोटरसाइकिल सवार वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए। जवानों ने दोनों बाइक और उस पर लदे कोयले को अपने कब्जे में ले लिया।

सीआइएसएफ की ओर से दोनों मोटरसाइकिलों को एमएमडीआर एक्ट के तहत जब्त किए जाने की बात सामने आई है। अब जांच की जा रही है कि बरामद कोयला कहां से लाया गया था और इसे कहां पहुंचाया जाना था। कोलियरियों से लेकर सड़क मार्ग तक अवैध कोयला परिवहन पर सीआइएसएफ की लगातार कार्रवाई से कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। रणधीर वर्मा चौक पर हुई इस कार्रवाई को भी अवैध कोयला परिवहन पर निगरानी बढ़ाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।