हजारीबाग पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 207 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हजारीबाग : जिले के पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। एसपी के आदेश से सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) स्तर के 207 पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। जारी तबादला आदेश में जिले के विभिन्न थाना, ओपी, सीसीआर, यातायात थाना और अन्य पुलिस प्रतिष्ठानों में पदस्थापन बदला गया है। तबादले की जद में बरही, चौपारण, बरकट्ठा, गोरहर, बड़कागांव, केरेडारी, कटकमसांडी, कटकमदाग, टाटीझरिया, चरही, गिद्दी, उरीमारी, ईचाक, विष्णुगढ़, मुफस्सिल, सदर, लोहसिंघना, कोर्रा सहित कई थाना और ओपी शामिल हैं। पेलावल, सिकरी, डाडीकला और पगार ओपी के साथ यातायात थाना में भी पदाधिकारियों के पदस्थापन में बदलाव किया गया है।

एक ही थाना से कई पदाधिकारी बदले

चौपारण थाना से रामु महतो को पदमा ओपी, मो. कमरूद्दीन को केरेडारी, जगदीश चंद्र प्रधान को बड़ा बाजार ओपी, लालचंद्र साह को महिला थाना सदर, बादल कुमार महतो और कैलाश चंद्र महतो को यातायात थाना, जबकि भाजु एक्का को लोहसिंघना भेजा गया है।

केरेडारी थाना से सिद्धेश्वर पंडित को चरही, चमेली राम को आंगो, मुकेश कुमार राम को डाडीकला ओपी, मनिष कुमार किस्कू को कटकमदाग, अरविंद यादव को बरकट्ठा, भोला राम और विनोद राम को उरीमारी तथा मनोज कुमार सिंह को बरही थाना भेजा गया है।

यातायात और सीसीआर में भी बदलाव

यातायात थाना से जितेंद्र सिंह और सुनील कुमार को केरेडारी, लखविंदर सिंह को चरही, शशिकांत प्रेमा तिर्की को गिद्दी और गणेश हांसदा को मुफस्सिल थाना स्थानांतरित किया गया है। सीसीआर से लुक हांसदा को टाटीझरिया और हरिनन्दन राम को पेलावल ओपी भेजा गया है।

एसपी के आदेश के अनुसार सभी स्थानांतरित पदाधिकारियों को दो दिनों के भीतर नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देना होगा। योगदान के बाद अनुपालन रिपोर्ट एसपी कार्यालय में जमा कराने का निर्देश दिया गया है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।