रांची : पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा शनिवार को बरियातू स्थित हिल व्यू नर्सिंग होम पहुंचे। यहां उन्होंने डॉक्टरों से दिशोम गुरु की धर्मपत्नी रूपी सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस मौके पर उन्होंने कहा कि ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।
गौरतलब है कि हेमंत सोरेन की मां की तबीयत शुक्रवार को फिर खराब हो गई थी। रूपी सोरेन को सांस लेने में दिक्कत महसूस होने लगी थी। इसके बाद उन्हें फौरन अस्पताल ले जाया गया। इससे पहले उनका इलाज हैदराबाद के एक अस्पताल में चल रहा था।


