सुदिव्य कुमार सोनू के निधन के बाद सरकार का बड़ा फैसला, हेमंत सोरेन संभालेंगे शिक्षा, नगर विकास समेत 3 अहम विभाग, अधिसूचना जारी

सुदिव्य कुमार सोनू के निधन के बाद झारखंड सरकार ने उनके सभी विभाग मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सौंप दिए। अब शिक्षा, नगर विकास, पर्यटन और संस्कृति जैसे अहम विभाग सीधे सीएम संभालेंगे।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड सरकार ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के पास रहे विभागों के नए प्रभार को लेकर औपचारिक फैसला कर लिया है। सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार अब उनके सभी विभाग मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन संभालेंगे। मंत्रिमंडल समन्वय विभाग द्वारा जारी अधिसूचना में बताया गया है कि उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग तथा कला, संस्कृति, खेलकूद एवं पर्यटन विभाग का प्रभार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सौंप दिया गया है।

गौरतलब है कि सुदिव्य कुमार सोनू का 6 सितंबर को निधन हो गया था। उनके निधन के बाद इन विभागों के नए आवंटन को लेकर चर्चा चल रही थी। अब सरकार ने इस संबंध में औपचारिक प्रक्रिया पूरी करते हुए विभागों का जिम्मा मुख्यमंत्री को सौंप दिया है। इससे पहले पूर्व मंत्री रामदास सोरेन के पास रहे विभागों का प्रभार भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ही संभाल रहे हैं। ऐसे में फिलहाल दोनों पूर्व मंत्रियों के विभाग मुख्यमंत्री के पास हैं और उनकी जिम्मेदारी सीधे हेमंत सोरेन के कंधों पर है। सरकार की इस व्यवस्था के बाद मुख्यमंत्री के पास अब कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी आ गई है, जिनमें शिक्षा, शहरी विकास, आवास, कला, संस्कृति, खेलकूद और पर्यटन जैसे अहम क्षेत्र शामिल हैं।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।