- अध्यक्ष मुकेश मुंडा के नेतृत्व में हुमटा गांव पहुंचकर परिजनों से की मुलाकात
बुंडू: उलगुलान मोर्चा के अध्यक्ष मुकेश मुंडा के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य शनिवार को हुमटा गांव निवासी मृतक सोमरा मुंडा के घर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की और परिवार का हाल जाना.
उलगुलान मोर्चा की ओर से शोकाकुल परिवार को चावल एवं आलू समेत खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई गई. साथ ही संगठन के पदाधिकारियों ने परिवार को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाते हुए कहा कि संगठन सुख-दुःख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ा रहेगा. जरूरत पड़ने पर आगे भी आवश्यक सहयोग एवं मदद की जाएगी.
इस अवसर पर उलगुलान मोर्चा के अध्यक्ष मुकेश मुंडा, महासचिव लक्ष्मण मुंडा, रामवृक्ष साहू, जय सिंह मुंडा सहित संगठन के अन्य सदस्य उपस्थित थे.
संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि उलगुलान मोर्चा का उद्देश्य केवल जनसमस्याओं को उठाना ही नहीं, बल्कि जरूरतमंद और पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचकर यथासंभव सहयोग करना भी है. संगठन की ओर से भविष्य में भी जरूरतमंद एवं असहाय परिवारों की मदद के लिए पहल जारी रखने की बात कही गई.


