रिम्स में पड़े 43 लावारिस शवों का जुमार नदी तट पर सामूहिक अंतिम संस्कार

रांची में मुक्ति संस्था ने रिम्स में पड़े 43 लावारिस शवों का जुमार नदी तट पर पूरे सम्मान और धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ सामूहिक अंतिम संस्कार कर मानवता की मिसाल पेश की।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : राजधानी में मानवता की मिसाल पेश करते हुए मुक्ति संस्था की ओर से रिम्स में पड़े 43 लावारिस शवों का रविवार को जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान के साथ सामूहिक अंतिम संस्कार किया गया।

मुक्ति संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने शवों को मुखाग्नि दी। इस दौरान संस्था के कई सदस्य मौजूद रहे और पूरे धार्मिक रीति-रिवाज के साथ अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की गई।

लावारिस शवों के अंतिम संस्कार की यह पहल उन लोगों को सम्मानजनक विदाई देने का प्रयास है, जिनका दुनिया में कोई अपना अंतिम समय में साथ देने वाला नहीं था। संस्था की ओर से लगातार ऐसे शवों का अंतिम संस्कार किया जाता रहा है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।