ठाणे की इमारत में आग लगने के बाद सात लोगों को बचाया गया

ठाणे की 12 मंजिला आवासीय इमारत में लगी आग के बाद ऊपरी मंजिल पर फंसे सात लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। दमकल कर्मियों ने एक घंटे में आग पर काबू पाया।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे शहर में 12 मंजिला एक आवासीय इमारत में आग लगने के बाद सात लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। नगर निकाय के अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे देवदया नगर इलाके में उन्नति गार्डन्स के पास स्थित ट्यूलिप इमारत की आठवीं मंजिल के एक फ्लैट में आग लग गयी।

ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तड़वी ने बताया कि आग और धुएं के कारण सात लोग सबसे ऊपरी मंजिल पर फंस गए थे।

उन्होंने कहा कि आपातकालीन बचाव दल ने सभी सात लोगों को सुरक्षित नीचे उतार लिया तथा दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे में आग पर काबू पा लिया।

अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन इससे फ्लैट के अंदर संपत्ति को काफी नुकसान हुआ है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।