राजद के मिलन समारोह में सैकड़ों लोगों ने ली पार्टी की सदस्यता

रांची के धुर्वा में आयोजित राजद के मिलन समारोह में सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में कई प्रमुख स्थानीय नेताओं ने भी राजद का दामन थामा।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : प्रदेश राजद की ओर मिलन समारोह का आयोजन धुर्वा बस स्टैंड के समीप बौद्ध मंदिर अंबेडकर परिसर में रविवार को संपन्न हुआ। इस अवसर पर धुर्वा भाजपा मंडल के प्रमुख नेताओं में शामिल वरिष्ठ भाजपा नेत्री सरोज पांडेय, रीमा कुमारी, रिंकी देवी, शशि देवी, प्रेमनाथ राय, धर्मवीर यादव, आलोक कुमार, अर्जुन दास, सौरभ कुमार और जगन्नाथपुर मंडल से नैना देवी, बासमती देवी, रिंकी यादव, राजमती देवी, चंदा राय, लक्ष्मी देवी, पूजा सिंह, बिंदु राय, रंजन कुमार, विवेक यादव, रौशन यादव सहित सैकड़ों लोगों ने राजद प्रवक्ता कैलाश यादव के हाथों पार्टी की सदस्यता ली।

इस अवसर पर राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने कहा कि सभी शामिल लोगों का राजद के घर में हृदय से स्वागत है।सभी लोगों को मान सम्मान एक परिवार की तरह मिलेगा।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।